Farrukhabad Kannauj News: दीपावली पर खूब दौड़ीं रोडवेज बसें, कमाए 3.33 करोड़
फर्रुखाबाद कन्नौज, नवम्बर 22 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। त्योहारी सीजन में रोडवेज बसों ने जमकर कमाई की। स्थानीय डिपो ने दीपावली के समय चलाए गए 12 दिवसीय विशेष अभियान में 3 करोड़ 33 लाख रुपये की कमाई कर निर्धारित लक्ष्य को पीछे छोड़ दिया। इस दौरान बसों ने एक करोड़ एक लाख रुपये से अधिक का मुनाफा भी कमाया है। रोडवेज की ओर से 6 नवंबर से 17 नवंबर तक त्योहारी सीजन को देखते हुए विशेष अभियान चलाया था। इस दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त बसों का संचालन किया गया। स्थानीय डिपो की बसें विभिन्न रूटों पर 6 लाख 49 हजार किलोमीटर दौड़ीं। विभाग ने प्रतिदिन 19 लाख 18 हजार रुपये कमाई का लक्ष्य निर्धारित किया था। 12 दिन के हिसाब से कुल लक्ष्य 2 करोड़ 30 लाख 16 हजार रुपये था। जबकि डिपो ने लक्ष्य से अधिक 3 करोड़ 33 लाख रुपये...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.