फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 20 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। एसएन साध ट्रस्ट की ओर से जरूरतमंद दिव्यांगजनों को निःशुल्क कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए 22 से 24 सितंबर तक निःशुल्क दिव्यांग सहायता शिविर लगाया जाएगा। ट्रस्टी राकेश साध ने बताया कि शिविर का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग करना है। शिविर सेवा केंद्र, एनए केपी डिग्री कॉलेज के सामने आयोजित होगा। शिविर सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक चलेगा। जयपुर फुट के सहयोग से कृत्रिम पैर, कैलीपर, बैसाखी और कृत्रिम हाथ निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। कम सुनने वाले लोगों की जांच के बाद उन्हें कान की मशीन भी निःशुल्क दी जाएगी। इस दौरान मधु साध, गुंजा जैन, उदय पाल, सुजीत, रोहित गर्ग और अमर साध आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्त...