फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 30 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। थाना जहानगंज क्षेत्र के बहोरिकपुर निवासी अभिषेक की मंगलवार रात तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों की सहमति के बाद पंचायतनामा की कार्रवाई कर शव उनके सुपुर्द कर दिया। थाना कादरी गेट पुलिस को मंगलवार को सूचना मिली कि अभिषेक निवासी बहोरिकपुर को जिला अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया है। सूचना पर जहानगंज थाने से उपनिरीक्षक कुंवरवीर सिंह जिला अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। परिजनों ने पुलिस को बताया कि अभिषेक काफी समय से बीमार चल रहा था। उसके दिल में छेद की बीमारी थी और उसका उपचार चल रहा था। रात में अचानक उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे आनन-फा...