Farrukhabad Kannauj News: दिल्ली रोड समेत शहर के निचले इलाके जलमग्न
फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 26 -- Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज, संवाददाता। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से शनिवार को नगर के निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। कोतवाली परिसर में भी पानी भर जाने से पुलिस कर्मियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कोतवाली के आसपास रेलवे रोड का हिस्सा भी पानी से लबालब नजर आया। बारिश के चलते गंगादरवाजा, भूसा मंडी चौराहा, नुनहाई से गंगादरवाजा मार्ग, पटवनगली और नोनियमगंज समेत कई स्थानों पर सड़कों पर पानी भर गया। लगातार बारिश के कारण लोगों की आवाजाही भी प्रभावित रही। दिल्ली रोड कर जलभराव रहा। बारिश के चलते बारिश के दौरान सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। यह भी पढ़ें- Rampur News: बारिश से बदला मौसम का मिजाज, गिरा पारा, जगह-जगह हुआ जलभराव
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.