फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 26 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने शिकायतों को देखते हुये राजेपुर थाने में तैनात उपनिरीक्षक अरविंद अवस्थी समेत आठ सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया है। राजेपुर थाने में तैनात उपनिरीक्षक अरविंद अवस्थी को शिकायत के आधार पर लाइन हाजिर किया गया है। इसके अलावा सिपाही मुकेश कुमार, अजय कुमार, कुशल पाल सिंह, रविंद्र कुमार, प्रियंका, दिनेश कुमार, अत्री, शिवराज सिंह को लाइन हाजिर किया गया है। महिला सिपाही भावना को कंपिल थाने के लिए भेजा गया है। एसपी ने निर्देशित किया कि तुरंत लाइन में आमद करायी जाये इसमें कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...