फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 11 -- Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज। जनपद कासगंज के पटियाली निवासी एक युवक अपनी ससुराल कम्पिल थाना क्षेत्र के एक गांव में आया था। जहां युवक और उसकी 19 वर्षीय पत्नी ने संदिग्ध हालात में कीटनाशक पदार्थ खा लिया। उल्टियां होने पर परिजनों को जानकारी हुई। इससे परिजन घबरा गए और गंभीर हालत में रविवार तड़के 3 बजकर 59 मिनट पर दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने दोनों को लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया युवक की पत्नी शुक्रवार को अपने मायके आई थी। जबकि युवक शनिवार को अपनी ससुराल पहुंचा था। जहां किसी बात को लेकर दोनों ने कीटनाशक खा लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...