फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 28 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद।पंडित रामकृपाल मिश्रा की स्मृति में नवदिया में दंगल आयोजित किया गया। इसमें कई जनपदों के पहलवानों ने कुश्ती में दांव पेच दिखाये। पहलवानो को सम्मानित किया गया। दंगल में कुल 31 कुश्तियां हुयीं। आयोजन में प्रदीप कुमार मिश्र, अजीत मिश्र, सचिन मिश्र, पवन त्रिवेदी, त्रिपुरानी त्रिवेदी, आशुतोष मिश्र आदि मौजूद रहे। रेफरी की भूमिका चमन त्रिवेदी ने निर्वहन की। दंगल को देखने के लिए आस पास क्षेत्र के सैकड़ों लोग पहुंचे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...