फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 19 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद,संवाददाता। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बुधवार को क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के साथ वर्चुअल जनसुनवाई की। उन्होंने विभिन्न थानों एवं पुलिस कार्यालयों में अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे आवेदकों की समस्याओं को सुना और उनके गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। वर्चुअल जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों से प्राप्त शिकायतों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देशित किया कि थानों और कार्यालयों में आने वाले प्रत्येक फरियादी की शिकायत को गंभीरता से सुना जाए। शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए और निर्धारित समयसीमा में कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। एसपी ने कहा कि जनसुनवाई पुलिस व्यवस्था का महत्वपूर्ण ह...