फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 7 -- Farrukhabad Kannauj News: अमृतपुर। थाने में शिकायत करने जा रही एक महिला को रास्ते में रोक लिया गया और उसके साथ मारपीट की गयी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। रतनपुर पमारान की एक महिला ने पुलिस को बताया कि वह थाने में शिकायत करनेआ रही थी तभी राजेपुर तिराहे के निकट गांव के ही दो लोगों ने उसे रोक लिया। दोनों ने उसके साथ गाली गलौज की और मारपीट की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...