फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 18 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। थाना नवाबगंज में सीओ आलोक कुमार सिंह ने निरीक्षण किया। सबसे पहले उन्होंने कार्यालय में अभिलेखों को जांच, कम्यूटर कक्ष का निरीक्षण किया। उसके बाद महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण कर संबंधित रजिस्टरों की जांच की। यही नहीं उन्होंने थाना परिसर में स्थित मैस कर निरीक्षण कर उसमें बन रहे भोजन की गुणवत्ता को चेक किया। इसके बाद उन्होंने गुमशुदा रजिस्टर को मंगवाकर उसकी जांच की और गुमशुदा हुए लोगों के बारे में जानकारी जुटाई। सीओ ने थानेदार को निर्देशित किया की थाने पर जो भी आए उसकी अच्छे ढंग से बात को सुना जाए। शिकायत पर तुरंत जांच करते हुए कार्रवाई की जाए। इसमें कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...