फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 19 -- Farrukhabad Kannauj News: शमसाबाद। नगर के थाना चौराहे पर अतिक्रमण और अव्यवस्थित यातायात के कारण प्रतिदिन जाम की स्थिति बनी रहती है। सामुदायिक शौचालय के सामने ई-रिक्शा चालक स्टैंड बनाकर वाहन खड़े कर देते हैं, जबकि कई दुकानदार फुटपाथ पर सामान सजाकर बिक्री करते हैं। इसके अलावा सड़क किनारे ठेलियां लगने से मार्ग और संकरा हो जाता है। सुबह और शाम के समय यातायात का दबाव बढ़ने पर थाना चौराहे पर लंबा जाम लग जाता है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार एंबुलेंस और अन्य आवश्यक वाहन भी जाम में फंस जाते हैं । स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पंचायत द्वारा समय-समय पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया, लेकिन कार्रवाई का स्थायी असर नहीं दिखा। यह भी पढ़ें- Bhabua News: नो वेंडिंग जोन बना क...