फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 26 -- Farrukhabad Kannauj News: शमसाबाद।क्षेत्र के हुसैनपुर तराई स्थित विद्युत उपकेंद्र की 33 केवी लाइन में शुक्रवार रात करीब नौ बजे तेज हवा और मूसलाधार बारिश के चलते फाल्ट हो गया। इससे उपकेंद्र से जुड़े एक सैकड़ा से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। लगातार हो रही बारिश के कारण विद्युत कर्मी रात में लाइन की पेट्रोलिंग नहीं कर सके, जिससे शनिवार तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। बिजली गुल रहने से ग्रामीणों और उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लगातार बारिश और अंधेरे के बीच लोगों को रात गुजारनी पड़ी। घरों में लगे इनवर्टर भी जवाब दे गए, जबकि मोबाइल फोन चार्ज न होने से लोगों को संपर्क करने में दिक्कत हुई। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: बारिश से विद्युत उपकेंद्र बंद, 19 वार्ड समेत 100 गांवों ...