Farrukhabad Kannauj News: तेज रफ्तार कार ने टेंपो में पीछे से मारी टक्कर, छह लोग घायल
फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 18 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। राजेपुर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने आगे चल रहे टेंपो में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो सवार छह लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सरकारी एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल भिजवाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने दोनों वाहनों को हटवाकर सामान्य करा दिया। शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज के सामने हाईवे पर शाहजहांपुर की ओर से आ रही एक कार ने आगे चल रहे टेंपो में पीछे से टक्कर मार दी। प्रारंभिक जांच में कार चालक की तेज रफ्तार और लापरवाही दुर्घटना का कारण बताई जा रही है।
घायलों की सूचना हादसे में घायल बृजेश, राजेश और राम बहाद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.