फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 24 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। जहानगंज थाने के जैतपुर गांव में तेज आवाज में डीजे बजाने का विरोध करने पर कुछ लोगों ने एक घर पर चढ़ाई कर दी। घर वालों ने दरवाजा बंद कर लिया। इससे जान बच सकी। पीड़िता ने इस मामले में पुलिस से शिकायत की। पुलिस कर्मी मौके पर आये मगर कोई ठोस कार्रवाई किए वापस चले गये। जैतपुर की सुशीला देवी ने पुलिस अधीक्षक को दिये गये प्रार्थना पत्र में बताया कि 20 अक्तूबर को गांव के ही कुछ लोग घर के सामने तेज आवाज में डीजे बजा रहे थे। उसके बेटों का स्वास्थ्य बेहद खराब है। जब आवाज कम करने के लिए कहा गया तो इसी बात से नाराज होकर कुछ लोग लाठी-डंडे और गाली गलौज करते हुए घर पर चढ़ आये। जान से मारने की धमकियां देने लगे। इस पर अपने घर का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। पीड़िता ने बताया कि यदि ...