Farrukhabad Kannauj News: तीन बहुउद्देशीय सहकारी समितियों का शुभारंभ
फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 27 -- Farrukhabad Kannauj News: शमसाबाद, संवाददाता। ग्रामीण क्षेत्र के किसानों को खाद उपलब्ध कराने के उददेश्य से तीन गांव में बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति का हवन पूजन के साथ शुभारंभ किया गया। सहकारी संघ के अध्यक्ष कुलदीप गंगवार ने समितियों का शुभारंभ किया। इस दौरान किसान भी मौजूद रहे। कुइयांखेड़ा में फैजबाग मार्ग पर एक पंप के सामने सहकारी समिति का हवन पूजन के बाद शुभारंभ किया गया। इस दौरान जय गंगवार, महेंद्र सिंह राजपूत, अजय पालीवाल, सुनील त्रिपाठी मौजूद रहे। उगरपुर में पहाड़पुर बैरागर मुख्य मार्ग पर विशंभर दयाल की दुकान में सहकारी समिति का शुभारंभ किया गया। नगला बसोला की सहकारी समिति का चौरा गांव में उद्घाटन किया गया। समितियों के शुभारंभ के समय 100 बोरी यूरिया और 300 बोरी डीएपी उपलब्ध होने की जानकारी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.