फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 6 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। जनपद के ब्लॉक मोहम्मदाबाद की ग्राम पंचायत पुठरी के मजरा रावतपट्टी में सरकारी तालाब की बदहाल स्थिति को लेकर ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों का आरोप है कि लगभग सात बीघा क्षेत्रफल में दर्ज तालाब की भूमि पर कुछ दबंग लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है, जिससे तालाब लगातार सिकुड़ता जा रहा है। इसके बावजूद संबंधित जिम्मेदारों की ओर से कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार तालाब की वर्षों से सफाई नहीं कराई गई है। पूरे तालाब में जलकुंभी, कंटीली झाड़ियां और कूड़ा-कचरा जमा हो गया है तथा तालाब दलदल में तब्दील हो गया है। यह भी पढ़ें- Munger News: कभी जनजीवन का आधार था तालाब, आज बदहाली की मार इससे मवेशियों को नहलाने ले जाने वाले ग्रामीणों को भी परेशानी का सामना करना पड़...