फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 29 -- Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज, संवाददाता। कस्बा चौकी प्रभारी इमरान फरीद ने मुखबिर की सूचना पर कंपिल क्षेत्र के हथवाया निवासी गोविंद को 315 बोर तमंचा और दो कारतूस सहित लखनपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार किया।पुलिस ने आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। चौकी प्रभारी ने बताया कि आरोपित के खिलाफ कोतवाली के अलावा थाना मऊदरवाजा, फर्रुखाबाद, जीआरपी में आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...