फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 15 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। शारदीय नवरात्र के पांचवें दिन गुरुवार को मां स्कंदमाता की पूजा-अर्चना के साथ शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक भक्तिभाव का माहौल रहा। देवी मंदिरों और सजे हुए पंडालों में हवन-पूजन के बाद आरती की गई। महिलाओं ने ढोलक और मंजीरे की थाप पर माता रानी के भजन गाए। घरों में भी श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। दिनभर माता रानी के जयकारे गूंजते रहे। सुबह से ही श्रद्धालु देवी मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए पहुंचने लगे। भक्तों ने मां को चुनरी, फूल और प्रसाद अर्पित किया। कई स्थानों पर सामूहिक पूजा और भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ। शाम को देवी पंडालों में आरती के दौरान श्रद्धालुओं की भागीदारी देखने को मिली। महिलाओं ने भक्ति गीतों के माध्...