फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 18 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। शमसाबाद के फैजबाग चौकी क्षेत्र में चोरों ने एक ढाबे को निशाना बनाकर सामान चोरी कर लिया। जगदीशपुर (सहसा) निवासी संजीव कुमार का शमसाबाद रोड पर ढाबा है। रोज की तरह वह रात में ढाबा बंद कर घर चले गए थे। सुबह जब वह ढाबा खोलने पहुंचे तो अंदर का ताला टूटा मिला। जांच करने पर पता चला कि ढाबे में लगा इनवर्टर और दो बैटरियां गायब थीं। घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय व्यापारियों में डर का माहौल है। लोगों का कहना है कि चोर बेखौफ होकर मुख्य सड़क किनारे स्थित दुकानों को भी निशाना बना रहे हैं । चोरी के खुंलासे की आवाज उठाई गई है ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...