Farrukhabad Kannauj News: ड्यूटी पर जा रहे पीआरडी जवान को ईरिक्शा ने मारी टक्कर, गंभीर
फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 4 -- Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज, संवाददाता । ड्यूटी पर बाइक से जा रहे पीआरडी जवान को लुधइया चौराहे के पास ई-रिक्शा ने टक्कर मार दी। हादसे में जवान घायल हो गए। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। खलवारा गांव निवासी पीआरडी जवान विनोद कुमार विराहिमपुर वार्डर पर बाइक से ड्यूटी पर जा रहे थे। बताया गया कि लुधइया चौराहे के पास पहुंचते ही ईरिक्शा ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने घायल विनोद कुमार को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। यह भी पढ़ें- Basti News: ई-रिक्शा की ठोकर से व्यक्ति गंभीर घायल, चालक पर केस जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया। उनके परिजनों को सूचना दी गई।
हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.