फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 3 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। डूडा कार्यालय को अपना खुद का कार्यालय उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। अभी तक किराए के भवन में संचालित डूडा कार्यालय अब कलेक्ट्रेट के 25 नंबर कक्ष में पहुंच गया है। अभी तक यह कार्यालय बरगदिया घाट स्थित एक निजी भवन में संचालित हो रहा था इससे पहले यह कार्यालय तहसील स्थित खुद के कार्यालय में संचालित था लेकिन यह भवन जर्जर हो जाने के कारण इसको किराए के भवन में संचालित कराया गया था। जिस तरह से डूडा कार्यालय इधर उधर हो रहा है उससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कलेक्ट्रेट में डूडा कार्यालय पहुंचे दो माह के आसपास समय हो गया है लेकिन इसके बाद भी बहुत अधिक लोगों को इसकी जानकारी नहीं है इसलिए लोग इधर उधर भटक रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...