Farrukhabad Kannauj News: डीजल खत्म होने पर चारा इंजन खराब करने का आरोप
फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 2 -- Farrukhabad Kannauj News: शमसाबाद। डीजल खत्म होने के बाद चारा काटने वाले इंजन को खराब करने को लेकर दो भाइयों के बीच विवाद हो गया। एक गांव निवासी संतोष ने आरोप लगाया कि चारा इंजन में डीजल खत्म होने के बाद उसके बड़े भाई ने इंजन को खराब कर दिया। इंजन खराब होने का विरोध करने पर बड़े भाई ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट कर दी। मारपीट में संतोष को चोटें आईं। पीड़ित ने घटना की जानकारी परिजनों को दी और पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की। पुलिस से शिकायत किए जाने के बाद मामले की जांच की जा रही है ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.