Farrukhabad Kannauj News: डांडिया नाइट की धूम, गरबा गीतों पर जमकर थिरके विद्यार्थी
फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 17 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। मेजर एसडी सिंह विश्वविद्यालय में नवरात्र के उपलक्ष्य में इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद एवं फार्मेसी संकाय की ओर से डांडिया (गरबा) नाइट का आयोजन किया गया। कृष्णा वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने गरबा गीतों पर जमकर नृत्य किया। रंग-बिरंगी सजावट और आकर्षक रोशनी के बीच पूरा परिसर डांडिया गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम का शुभारंभ कुलाधिपति डॉ. अनार सिंह, चेयरपर्सन डॉ. अनीता यादव और प्रति कुलाधिपति डॉ. अंचल सिंह ने मां दुर्गा एवं मां सरस्वती की प्रतिमाओं के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद विश्वविद्यालय के अधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने डांडिया नृत्य में भाग लिया। छात्र-छात्राओं ने समूह बनाकर पारंपरिक गरबा गीतों पर नृत्य किया। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.