Farrukhabad Kannauj News: ट्रैक्टर ट्राली पर गिरा बिजली का तार
फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 30 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। सिवारा मुख्य मार्ग पर बड़ा हादसा टल गया। अचानक बिजली का तार टूटकर ट्रैक्टर ट्रॉली पर गिर गया। तार गिरते ही ट्रॉली में करंट दौड़ गया। करंट देख चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए कूदकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। राहगीरों में दहशत फैल गई। आधा घंटे तक जाम जैसे हालात बने रहे। लोगों ने विद्युत विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तार हटवाकर यातायात सुचारू कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.