Farrukhabad Kannauj News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल
फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 13 -- Farrukhabad Kannauj News: नवाबगंज। मोहम्मदाबाद मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप चौराहे के पास गुरुवार सुबह एक घटना हुई। नया गनीपुर निवासी सुनील और आमिर बाइक से कबाड़ की फेरी करने जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में आमिर उछलकर दूर जा गिरा, जबकि सुनील ट्रैक्टर में फंसकर कुछ दूरी तक घिसट गया। दोनों घायल हो गए, जिनमें सुनील की हालत गंभीर हैं। मौके पर पहुंचे सिपाही अनिल कुमार और हर्षित चौहान ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सीएचसी पहुंचाया। जहां दोनों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने ट्रैक्टर और क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.