फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 6 -- Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज, संवाददाता।बाजार से परचून का सामान लेकर घर लौट रहे बाइक सवार युवक को लकड़ी से भरे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर समेत फरार हो गया। कोतवाली क्षेत्र के बुढ़ानपुर गांव निवासी ताज मोहम्मद का 29 वर्षीय पुत्र अजीम गुरुवार को कायमगंज बाजार से परचून का सामान खरीदकर बाइक से अपने गांव लौट रहा था। झब्बूपुर नहर पुलिया के पास सामने से आ रहे लकड़ी से भरे ट्रैक्टर ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही अजीम सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा होते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए, लेकिन तब तक ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर भटासा की ओर फरार हो चुका था। ग्रामीणों ने 108 एंबुलें...