फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 29 -- Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज। दिल्ली के द्वारिका नजफ़गढ़ निवासी अर्जुन कुमार अपनी पत्नी नीलम कुमारी के साथ कार से अपने गांव जिजपुरा आए थे। बुधवार को वह कार से अपनी पत्नी के साथ वापस दिल्ली जा रहे थे। जब वह गांव इकलहरा कारव वाली पुलिया के पास पहुंचे तभी साइड से एक ट्रैक्टर खेत की ओर से सड़क पर आ रहा था तभी कार और ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत हो गई। भिड़ंत होते ही कार सवार अर्जुन के गंभीर चोटें आई वहीं उसकी पत्नी नीलम बाल बाल बच गई व कार क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास के लोगों की वहां पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची वहीं पुलिस ने 108 एंबुलेंस की सहायता से अर्जुन व उसकी पत्नी नीलम को सीएचसी भिजवाया। घायल के परिजनों का कहना है कि पुलिस ने ट्रैक्टर व चालक को अपने कब्जे में ले लिया है...