Farrukhabad Kannauj News: ट्रेन से कटकर युवक की मौत, शिनाख्त नहीं
फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 13 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ में जेएनवी रोड रेलवे क्रॉसिंग के नजदीक ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर जीआरपी मौके पर पहुंची। पुलिस युवक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। शव को लोहिया अस्पताल की शव कक्ष में रखवा दिया गया है। फतेहगढ़ में जेएनवी रोड रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रेन से कटकर युवक की मौत हो गई। घटना के बाद जीआरपी की सिपाही युवक को लेकर लोहिया अस्पताल पहुंची। वहां इमरजेंसी में मौजूद डॉक्टर ने परीक्षण के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को अस्पताल की शव कक्ष में रखवा दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.