फर्रुखाबाद कन्नौज, नवम्बर 10 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र में सोमवार शाम ट्रेन की चपेट में आने से पुलिस विभाग के सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। नगला राजन निवासी मेवाराम (76) पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात रहे थे। करीब 15 वर्ष पहले वह पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए थे। सोमवार को वह घर से टहलने के लिए निकले थे। शाम करीब 5:30 बजे वह जेएनवी रोड की तरफ रेलवे लाइन के पास पहुंच गए। इसी दौरान छपरा-मथुरा एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसा इतना गंभीर था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सोमवार शाम करीब 6:45 बजे घटना की सूचना मिलने पर जीआरपी चौकी इंचार्...