फर्रुखाबाद कन्नौज, नवम्बर 3 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। जीआरपी ने रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में चोरी करने वाले गिरोह की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई महिलाएं महाराष्ट्र के वर्धा जिले की रहने वाली हैं। एसपी रेलवे आगरा के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत जीआरपी ने मुखबिर की सूचना पर प्लेटफार्म नंबर 2 और 3 के फतेहगढ़ साइड से चारों को पकड़ा। उनके कब्जे से अलग अलग ट्रेनों से चोरी किए गए 4 मोबाइल बरामद हुए है। जिनकी कीमत करीब 75 हजार रुपये है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार आरती लोंडे, शुभांगी शेंडे, चांदनी और विद्या लोंडे शातिर चोर हैं। ये त्योहारों और भीड़ का फायदा उठाकर चोरी करती है। इनके खिलाफ कानपुर, महोबा, बांदा, लखनऊ समेत कई था...