Farrukhabad Kannauj News: ट्रक चालक का शव पहुंचते ही मचा कोहराम
फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 25 -- Farrukhabad Kannauj News: शमसाबाद, संवाददाता। ट्रक चालक का शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण घर पर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। अकबरपुर दामोदर निवासी 24 वर्षीय श्याम सुंदर यादव डीसीएम चलाते थे। 10 दिन पहले वह दिल्ली गये हुये थे। श्याम सुंदर गाजियाबाद से पंजाब सेब लेकर जा रहे थे। बुधवार की रात दस बजे वह ढावे पर खाना खाने के बाद डीसीएम को लेकर आगे के चले तभी रास्ते में ट्रक से डीसीएम की भिड़ंत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक को छोड़कर चला गया। हादसे में श्याम सुंदर गंभीर रूप से घायल हो गये इस पर उन्हें अस्पताल मे मृत घोषित किया गया। जानकारी पर परिजन गाजियाबाद पहुंचे और गुरुवार की रात चालक का शव लेकर गांव पहुंचे। शुक्रवार की सुबह परिजनों ने ढाईघाट पर चालक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.