फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 27 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के संकिसा रोड पर रविवार दोपहर ट्रक को ओवरटेक करते समय दो बाइकें टकरा गईं। शेखपुर खजूरी गांव के पास आमने-सामने हुई इस टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद ले जाया गया। वहां से एक को हालत नाजुक होने पर पहले लोहिया अस्पताल और फिर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। दोनों ही बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे। पुलिस ने बताया कि कटैया गांव निवासी पंकज जाटव रविवार सुबह अपने दोस्त अवधेश के साथ बाइक से किसी काम से मोहम्मदाबाद गया था।

दुर्घटना का विवरण دوپہر करीब एक बजे दोनों गांव लौट रहे थे। संकिसा रोड पर जैसे ही उनकी बाइक शेखपुर खजूरी गांव के पास पहुंची सामने...