Farrukhabad Kannauj News: झूले से गिरा मासूम, घायल
फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 7 -- Farrukhabad Kannauj News: शमसाबाद। नगला फार्म गांव निवासी चंदन अपने पांच वर्षीय पुत्र अश को आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए नगर पंचायत कार्यालय लेकर आए थे। इस दौरान बच्चा पास स्थित सिटी गार्डन में बने फिसलने वाले झूले पर खेलने लगा। खेलते समय झूले से उतरते हुए उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर पड़ा। गिरने से झूले में लगी टूटी लोहे की पत्ती उसके पैर में लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डाक्टर ने इलाज किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.