फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 24 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। सोमवार शाम अचानक मौसम ने करवट ली और झमाझम बारिश शुरू हो गई। तेज बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। बारिश के कारण शहर के कई निचले इलाकों और सड़कों पर पानी भर गया। जलभराव से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सोमवार सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही बनी हुई थी। उमस और गर्मी के कारण लोग परेशान रहे। दोपहर बाद अचानक काले बादल छा गए और शाम चार बजे के बाद तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश शुरू होते ही सड़क पर आवाजाही कम हो गई। लोग दुकानों और प्रतिष्ठानों के नीचे खड़े होकर बारिश रुकने का इंतजार करते नजर आए। यह भी पढ़ें- Faridabad News: बारिश से कॉलोनियों की सड़कों पर जलभराव झमाझम बारिश से शहर की कई प्रमुख सड़कों के साथ ही निचले इलाकों में पानी भर गया...