फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 26 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। मौसम का जो मिजाज बदला हुआ चल रहा है उसमें कहीं हल्की तो कहीं झमाझम बारिश हुयी। मंगलवार की रात से रुक रुक कर बारिश का दौर बुधवार को दिन भर शहर और ग्रामीण क्षेत्र में चलता रहा। ऐेसे में बारिश से जहां राहत मिली तो वहीं जलभराव से आफत टूट पड़ी। कई क्षेत्रों में जलभराव हो गया। ऐसे में निकलने में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शमसाबाद के इमली दरवाजा के जूनियर विद्यालय परिसर में बारिश का पानी भर गया। ऐसा लग रहा था कि मानो बारिश के पानी ने तालाब का रूप ले लिया हो। शेरवानी टोला मोहल्ले में मूसलाधार बारिश से सड़कें तालाब बन गयीं। चौराहे पर ई रिक्शा पलट गया। यहां दोपहर तक रुक रुक कर बारिश होती रही इससे लोगों को दिक्कतें हुयी। गढ़ी मोहल्ले में भी जलभराव हुआ जिससे लोगों...