Farrukhabad Kannauj News: झपकी आने से लोडर गड्ढे में गिरा, दर्जन भर घायल
फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 7 -- Farrukhabad Kannauj News: शमसाबाद, संवाददाता। ढाईघाट मार्ग पर गंगा पुल से एक किलोमीटर पहले मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते होते बच गया। चालक को झपकी आने के कारण लोडर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। हादसे के बाद चीख पुकार मच गयी। आस-पास के ग्रामीण और राहगीरों ने अंदर फंसे लोगो को बाहर निकाला। हादसे में चालक सहित वाहन में सवार महिलाएं और बच्चे चुटहिल हो गये। घायलों में चीख पुकार मच गई। थाना पुलिस के साथ यूपी 112 की टीम मौके पर पहुंची। घायलों में शाहजहांपुर जनपद के जलालाबाद कोतवाली के कोला निवासी चालक इंद्रजीत के अलावा ऊषा देवी, श्यामवती, शीतला देवी, अर्पित, शिवांगी, अनुराग समेत बच्चे शामिल हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अचानक लोडर पलटने की जानकारी हुयी जिस पर वह मौके पर दौड़े।झपकी आने से लोडर खड्ड में ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.