फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 1 -- Farrukhabad Kannauj News: नवाबगंज।नगला हीरा सिंह गांव निवासी एक महिला ने थाने तहरीर देकर बताया कि सोमवार को शाम चार बजे पति व पुत्र नवाबगंज बाजार गए थे। जब वह वापस घर लौट रहे थे तभी उनके देवर ने शराब के नशे में आकर बाइक में ईंटें मारने लगा। मना करने पर देवर,पति के साथ मारपीट करने पर आमादा हो गया। उसने आरोप लगाया है कि पांच दिन पूर्व भी देवर ने झगड़ा किया था। जिस कारण परिवार भयभीत है। उसने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...