Farrukhabad Kannauj News: जेसीबी से मिट्टी डलवा रहे ग्रामीण पर लाठी डंडो और चाकू से हमला
फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 1 -- Farrukhabad Kannauj News: शमसाबाद, संवाददाता।समेचीपुर चितार में गंगा का पानी बढ़ने से सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से जेसीबी से मिट्टी डलवाकर ठोकर बना रहे एक ग्रामीण पर लाठी डंउे और चाकू से हमला कर दिया गया। ग्रामीण ने लूटपाट और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है। समेचीपुर चितार के नफसुद्दीन ने पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा कि गांव की ओर गंगा का पानी बढ़ रहा था इसके मद्देनजर जेसीबी से मिट्टी डलवाकर रास्ता ऊंचा करा रहा था। इसी दौरान गांव के कई लोग विरोध करने लगे। गाली गलौज करने लगे। लाठी-डंडों और चाकू से हमला कर दिया गया जिससे उसे व उसके साथ मौजूद कमल हसन को गंभीर चोटें आईं हैं। बीच बचाव करने पर भाई के साथ भी अभद्रता की गयी। उसकी जेब से दस हजार रुपये निकाल लिये गये। सोने की चेन भी तोड़ ली गयी। मोबाइल फोन छीन लिया। दो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.