फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 12 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। मौसम में उतार चढ़ाव से जुकाम, बुखार और वायरल संक्रमण के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। शनिवार को लोहिया संयुक्त अस्पताल की ओपीडी में 841 मरीजों के पर्चे बने। सुबह से ही पर्चा काउंटर पर मरीजों और तीमारदारों की भीड़ रही। पर्चा बनवाने के बाद मरीजों को डॉक्टरों के कक्ष के बाहर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। सबसे अधिक भीड़ फिजीशियन के कक्ष के बाहर रही। बड़ी संख्या में मरीज बुखार, जुकाम, खांसी और वायरल संक्रमण की शिकायत लेकर पहुंचे। मरीजों की संख्या अधिक होने से फिजीशियन के कक्ष के बाहर लंबी लाइन लगी रही। इसके अलावा अन्य डॉक्टरों के कक्षों के बाहर भी मरीजों की भीड़ दिखाई दी। कई मरीजों के साथ उनके तीमारदार भी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Kannauj News: कागज खत्म, मोबाइल पर जांच रिप...