Farrukhabad Kannauj News: जीआरपी ने बालक को परिजनों से मिलाया
फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 4 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। रेलवे स्टेशन पर अकेले घूम रहे एक 10 वर्षीय बालक को जीआरपी ने सकुशल परिजनों को सौंप दिया। पुलिस गश्त के दौरान प्लेटफार्म पर बालक परेशान हालत में मिला। जीआरपी के जवान अभिषेक कुमार ,ओमप्रकाश ने उसे हेल्प डेस्क पर बैठाकर खाने पीने को दिया। बालक ने गांव गढ़िया बताया पर परिजन का नंबर नहीं पता था। प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में टीम ने सी प्लान एप से ग्राम प्रधान से संपर्क कर मां का नंबर निकाला। मां ने बताया पति का देहांत हो चुका है, सुबह डांटने पर बालक नाराज होकर घर से चला गया था। पहचान के बाद बालक को मां, बहन व भाई को सुपुर्द किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.