फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 27 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। कक्षा नौवीं से बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए जिला स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता बुधवार को पीएमश्री महीयसी महादेवी वर्मा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में होगी। जिसमें जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर अध्यक्ष व मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़ उपाध्यक्ष रहेंगे। जिला समन्वयक दीपिका राजपूत और कार्यक्रम समन्वयक जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार होंगे। आयोजक जिला विज्ञान क्लब है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...