फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 19 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। जसमई रेलवे क्रॉसिंग पर रविवार को ट्रेन गुजरने के दौरान लंबा जाम लग गया। क्रॉसिंग बंद होने के बाद दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। वहीं, फाटक खुलते ही जल्द निकलने की होड़ में कई वाहन चालक गलत दिशा से घुस गए, जिससे यातायात पूरी तरह अव्यवस्थित हो गया और लोगों को काफी देर तक परेशानी झेलनी पड़ी। ट्रेन के आने से पहले क्रॉसिंग बंद करने के दौरान भी गेटमैन को काफी मशक्कत करनी पड़ी। कई वाहन चालक चेतावनी के बावजूद फाटक पार करने का प्रयास करते रहे। गेट बंद करने में करीब दस मिनट का समय लग गया। इस दौरान गेटमैन लगातार वाहन चालकों को रोकने और पीछे हटाने का प्रयास करता रहा, लेकिन कई लोग जल्दबाजी में नियमों की अनदेखी करते रहे। ट्रेन गुजरने के बाद जैसे ही रेलवे फाटक खोला गया, दोनों ओर स...