फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 2 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद,संवाददाता। बारिश से शहर की कई प्रमुख सड़कों पर जलभराव की समस्या लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। नेकपुर से मसेनी चौराहे तक जाने वाले मार्ग पर जगह-जगह गड्ढों में पानी भर जाने से राहगीरों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण बारिश का पानी काफी समय तक जमा रहता है। इससे सड़क की हालत और खराब होने के साथ ही दुर्घटना का खतरा भी बना हुआ है। नेकपुर से मसेनी चौराहे के बीच कई स्थानों पर सड़क पहले से ही खराब है। बारिश होने के बाद इन गड्ढों में पानी भर जाता है और उनकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है। दोपहिया वाहन चालक पानी में छिपे गड्ढों के कारण असंतुलित होकर गिरने से भी बचते हैं। वहीं पैदल निकलने वाले लोगो...