फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 8 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। शहर के मोहल्ला खड़ियाई में मंगलवार रात बारिश के दौरान जलभराव के बीच एक बिजली के पोल में करंट उतरने से बड़ा हादसा होते-होते टल गया। पोल के पास खेल रहा एक बालक करंट की चपेट में आ गया, लेकिन आसपास मौजूद लोगों की तत्परता से उसे तुरंत सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। राहत की बात यह रही कि बालक सुरक्षित है और उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। बताया गया कि रात करीब 9:15 बजे बारिश के कारण सड़क पर पानी भर गया था। इसी दौरान एक बिजली के पोल में करंट उतर आया। बारिश के पानी में खेलते हुए एक बालक जैसे ही पोल के नजदीक पहुंचा, वह करंट की चपेट में आ गया। आसपास मौजूद लोगों ने स्थिति को भांपते हुए तत्काल उसे सुरक्षित बाहर निकाला, जिससे बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय नागरिकों ने संबंधित विभागों से ...