Farrukhabad Kannauj News: जर्जर दुकान ढहने से सामान मलबे में दबा
फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 26 -- Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज, संवाददाता। नोनियमगंज मोहल्ला निवासी जगदीश भारद्वाज करीब 70 साल से किराए की दुकान में मिठाई का कारोबार कर परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं। दुकान को लेकर न्यायालय में मामला विचाराधीन है। दुकानदार के मुताबिक उनके पक्ष में न्यायालय का स्टे आदेश भी है। आरोप है कि एक भाजपा नेता काफी समय से दुकान खाली करने का दबाव बना रहे थे और धमकियां दे रहे थे। दुकानदार जगदीश का आरोप है कि शुक्रवार रात जबरन दुकान गिरा दी गई। दुकान में रखा फ्रिज, काउंटर, कूलर, मिठाई समेत अन्य सामान मलबे में दबकर खराब हो गया। उन्होंने घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, भाजपा नेता ने आरोपों को निराधार बताया। उनका कहना है कि दुकान गिरने की घटना से उनका कोई लेना-देना नहीं है और उन्हें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.