फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 12 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। जनपद में हरियाली का वातावरण बनाने के मकसद से रविवार को पौधरोपण महायज्ञ यादगार बन गया। एक ही दिन में जिले में 40 लाख 93 हजार पौधे रोपित किए गए। स्कूल, कालेजों, सड़क और तालाब किनारे भी पौधे रोपित किया गए। सूबे के समाज कल्याण मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने मोहम्मदाबाद ब्लाक के दरौंदी गांव में पौधरोपण महायज्ञ का शुभारंभ किया। पौधरोपण महायज्ञ के लिए जो लक्ष्य दिया गया था उसकी निगरानी के लिए अपने अपने क्षेत्रों में अधिकारी भी डटे रहे और निगरानी में पौधरोपण कराया गया। दरौंदी गांव में मंत्री ने महायज्ञ का शुभारंभ करते हुए पौधे रोपित किए। उन्होंने कहा कि दरौंदी में ग्राम समाज की जमीन पर पीपल, बरगद, पाकड़ के पौधे को त्रिकोण के रूप में लगाया गया है। यहां पर एक दिन म...