फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 11 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। जनपद में मंगलवार को आंगनबाड़ी केंद्रों की सघन चेकिंग की गयी। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बाल विकास परियोजना राजेपुर, नवाबगंज और मोहम्मदाबाद में टीम लगाकर 84 केंद्रों का निरीक्षण कराया तो इसमें 8 आंगनबाड़ी केंद्र बंद पाये गये। 18 आंगनबाड़ी कर्मी गैरहाजिर मिलीं। इस पर नोटिस जारी करने के निर्देश दिये गये हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी सुनील कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि राजेपुर ब्लाक में 41, मोहम्मदाबाद में 20, नवाबगंज में 23 केंद्रों का निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि राजेपुर में 4, मोहम्मदाबाद में 1 और नवाबगंज में 3 आंगनबाड़ी केंद्र बंद पाये गये। उन्होंने बताया कि जिन केंद्रों पर अभिलेख अपूर्ण पाये गये हैं उन कार्यक्त्रिरयों को अभिलेख पूर्ण करने को तीन दिन का समय दि...