फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 26 -- Farrukhabad Kannauj News: शमसाबाद, संवाददाता। नगर के मोहल्ला जटपुरा में जल निगम की पेयजल आपूर्ति लड़खड़ा गयी है। इससे आधा सैकड़ा से अधिक परिवारों के सामने पानी की गंभीर समस्या पैदा हो गयी है। कई दिनों से पानी नियमित न मिलने से लोग हैंडपंपो और निजी संसाधनों पर निर्भर हो गये हैं। गर्मी और उमस के बीच पेयजल समस्या से महिलाओं और बच्चों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। जटपुरा मोहल्ले की शीतल, पुष्पा, महादेवी, पूजा, राजेश्वरी, शीला आदि महिलाओं ने बताया कि जल निगम की पाइप लाइन से पानी नहीं पहुंच रहा है। कई बार शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका। पानी की आपूर्ति जल्द शुरू कराये जाने की मांग की है। स्थानीय लोगों ने कहा कि यदि समस्या समाधान नहीं हुआ तो वे लोग विरोध प्रदर्शन को मजबूर होंगे। फोटो 9परिचय- पानी की सम...