फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 23 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता।जिले के दर्जनों गांवों में जंगली सुअर, सियार नीलगाय का आतंक है। यह जानवर मक्का की फसल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहे है। इससे किसान परेशान हैं। रात दिन रखवाली के बाद भी मक्का की तैयार होती फसल को बचाना किसानों के लिए मुश्किल हो रहा है। जिले के सटे सरैया, न्यामतपुर, टिकुरियन नगला, नगला ताड़, रेहा, करनपुर, नेकपुर, जसमई, नूरपुर आदि गांव में इस समय जंगली सूअर, सियार और नीलगाय बड़ा नुकसान रह रही है। खास तौर पर रेहा, सरैया, न्यामतपुर और टिकुरियन नगला के किसान इनसे आजिज आ चुके हैं। किसानों का कहना है कि रात दिन की रखवाली करना पड़ रही है। इसके बाद भी मक्का की फसल को बचाना मुश्किल हो रहा है। बारिश की अंधेरी रातों में किसान खेतों में रहकर जागने को मजबूर हो रहे हैं। किसान सर्वे...