फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 3 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में आयुष्मान कार्ड बनाये जाने का जो कार्य चल रहा है उसमें एएनएम और सीएचओ रुचि नहीं ले रहे हैं। इस पर अब सख्ती की गई है। छूटे लाभार्थियों के कार्ड बनाये जाने का जो काम चल रहा है उसकी जनपद में प्रगति काफी धीमी है। उच्चाधिकारियों ने भी नाराजगी जताई है। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में डीएम ने आशा, आशा संगिनी, एएनएम और सीएचओ के माध्यम से आयुष्मान कार्ड बनाये जाने के निर्देश दिये गये थे। इसके बाद भी बेहतर परिणाम नहीं आये हैं। जनपद स्तरीय कालिंग टीम को प्राप्त फीडबैक के अनुसार अधिकांश एएनएम और सीएचओ अभियान में रुचि नहीं ले रहे हैं। इससे प्रगति प्रभावित हो रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...